गाजीपुर-पिछले पाँच मांह से विद्युत आपूर्ति बदहाल है- अनुराग सिंह

436

गाजीपुर। बदहाल विद्युत आपूर्ति से त्रस्त करंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार की सुबह स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सीतापट्टी विद्युत उपकेंद्र पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरु किया। उपकेंद्र के एसएसओ से आपूर्ति के संबंध में जानकारी लिया। अधिशासी अभियंता अभिषेक चौहान से मोबाइल से बातचीत हुई तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से दे पाना बहुत कठिन है। इस पर नाराज लोग उपकेंद्र पर दरी बिछाकर बैठ गए। इस मौके पर स्वाभिमान संगठन के सदस्य एवं युवा नेता अंकुर कुमार सिंह अनुराग ने कहा कि पिछले पांच महीने से बिजली आपूर्ति वयवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। विभाग की निष्क्रियता से किसान, व्यापारी, छात्र सभी लोग परेशान हैं। बच्चे महिलाएं और वृद्ध उमस और गर्मी से बिलबिला रहे हैं। लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बिजली पर आधारित कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष डा. देवेश सिंह ने कहा कि बिजली के आने-जाने का कोई भरोसा नहीं रह गया है। 24 घंटा में सिर्फ चार से छह घंटा ही लोगों को बिजली का दर्शन हो रहा है। इससे किसानों के साथ ही अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने पर भी वह आपूर्ति में सुधार को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो संगठन लोगों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश सिंह सोनू, अमितेश मिश्रा, पंचदेव सिंह, अविनाश सिंह सोनू, गोविंद चौधरी, नीलेश दुबे, हवलदार चौधरी, मनीष राय, नित्यानंद पांडेय, धीरज बाबा, राजू सिंह, मुनेष सिंह, राजेश निषाद, गुलशन कुमार, सुरेन्द्र मोहन, शिवजी सिंह, संतोष दुबे, प्रेमचंद साहनी, शिवबचन बिंद, पुनीत सिंह, अजय सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries