गाजीपुर: प्रत्येक दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए- सुश्री सविता सिंह

गाजीपुर,05 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेउल्लाहपुर के परिसर में पीपल,पाकड़,अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गये। इस अवसर पर समर्पण संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए प्रत्येक साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।सुश्री सविता सिंह के पहल की सराहना करते हुए अमृत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जागरूकता की विषय वस्तु है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक नहीं होगा तब तक केवल सरकारी मिशनरीयों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करना मुश्किल होगा।ऐसे पुनीत कार्य के लिए सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर चढ़ बढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ ने बताया कि अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने या अपने बच्चों के।जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधे लगाएंगे तो प्रतिवर्ष एक करोड़ 40 लाख से अधिक पौधे लग जाएंगे और हमारी धरा स्वतः हरी भरी हो जाएगी। इसके साथ ही साथ प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए।इस मौके पर नाजिया, लक्ष्मी सिंह, अशोक, जालंधर, इत्यादि लोग उपस्थित थे।