गाजीपुर-प्रियंका गांधी ने भेजा दो लाख का चेक

715

गाजीपुर। आज 24 जनवरी रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री बाजीराव खाड़े जी ने कांग्रेस निगरानी समिति के पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय त्रिभुवन सिंह की दुखद मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, माता एवं उनके पुत्र को सहयोग के रूप में घर जाकर 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद चेक द्वारा की और परिजनों को ढांढस देते हुए पार्टी की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है।

श्री बाजीराव खाड़े जी ने बताया कि स्व०श्री त्रिभुवन जी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और सड़क दुर्घटना में दुखद निधन से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी दुखी है, उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा उनके परिजनों से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू जी’ के द्वारा रुपए 2 लाख का चेक आज उनके घर जाकर प्रदान किया गया है, उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में स्व० त्रिभुवन सिंह के परिवार के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी। उनके साथ मौके पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मकसूद खान एवं प्रदेश सचिव श्री राहुल राजभर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़ा रहने का पुराना इतिहास है और स्व. त्रिभुवन सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ता का जाना पार्टी का बड़ा नुकसान है ऐसा हमारी जनप्रिय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी का भी मानना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और सहृदयता का परिचय दिया है उससे गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ क्षेत्रीय जनता भी आदरणीय प्रियंका गांधी जी, अजय कुमार ‘लल्लू जी’ बाजीराव खाड़े जी के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करती है और हर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है। भवदीय-अजय श्रीवास्तव जिला मिडिया प्रभारी

इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश सचिव, एआईसीसी के सदस्य आदरणीय अमिताभ अनिल दुबे जी, पूर्व प्रदेश सचिव श्री रवि कांत राय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह जी, शहर अध्यक्ष श्री सुनील साहू जी जिला उपाध्यक्ष श्री लाल साहब यादव जी, मंसूर शंटू ज़ैदी, श्रीमन सूरदास जी, श्री अमित शाह जी, टार्जन कुशवाहा जी, श्री पप्पू निषाद जी, इंद्रजीत चौधरी जी, राजेंद्र भारती जी, डॉक्टर अवधेश भारती राणा सिंह जी, आशुतोष गुप्ता जी, मुस्ताक भाई एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries