गाजीपुर-भारत जागृति फाउंडेशन सैदपुर सेवा के प्रति समर्पित

562


गाजीपुर- कोरोना वायरस को लेकर लाकडाउन होने से आम गरीब जनता भरण पोषण के लिए परेशान है तो सैदपुर क्षेत्र के कोरोना योद्धा ,चिकित्सक, पुलिस व नगर पंचायत कर्मी समेत अन्य सुविधाओं के लिए। यह देख सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन ने पहले ही दिन इनके सहयोग का कार्य शुरू किया जो लगातार चल रहा है। इस कार्य में समाज के सक्षम लोग भी संस्था की मदद कर रहे हैं।

लाँकडाउन होने के बाद संस्था ने सहयोग अभियान शुरूआत कर सेनेटाइजर व मास्क का लोगों में
वितरण शुरू किया। चिकित्सक, पुलिस, नगर पंचायतकर्मी समेत अन्य लोगों को अब तक संस्था करीब 10 हजार मास्क बांट चुकी है। साथ ही पर्याप्त
मात्रा में सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया है। संस्था द्वारा बांसफोरों व धरकारों को खाद्यान्न के रूप में आटा, चावल, आलू, दाल, नमक, चना, तेल,
मसाला व सब्जियां वितरित किया गया। इसके अलावा भीमापार, उचौरी, भितरी, नारायणपुर ,ककरहीं, रावल मोड़ आदि जगहों पर खाद्यान्न का वितरण किया गया।

इसके अलावा नगर में गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर उनके घर-घर राशन पंहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों गरीब व असहाय लोगों को काफी राहत मिल रही है। संस्था के अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि कोई भूखा न सोए। जरूरतमंदों के घर राशन आदि पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही लोगों को दवा वगैरह भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries