गाजीपुर-महिलाएं अपनी सिकायत महिला पुलिसकर्मी से करें

293

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह के साथ कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया। नारी सुरक्षा और शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन की जानकारी दी। कोतवाल ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क संचालित है। अगर कोई किसी महिला, बालिका को परेशान करे, छेड़छाड़ करने का प्रयास या उत्पीड़न करे तो पीड़ित महिला, बालिकाएं यहां आकर महिला पुलिस कर्मी से अपनी शिकायत बे-झिझक दर्ज करा सकती हैं। तत्काल दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन सरकार द्वारा संचालित है। यदि किसी महिला या बालिका को कोई समस्या, शिकायत है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर डायल करें। समस्या को गंभीरपूर्वक लेते हुए तत्काल निराकरण किया जाएगा।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries