गाजीपुर-मारपीट में कई घायल

505


गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला। इस मारपीट में से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोग रात में ही थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक पक्ष के 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुपुरा देवी की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष की रीता देवी पत्नी उदयप्रताप यादव की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries