गाजीपुर-मुख्तार अंसारी के एक और करीब पर आफत

गाजीपुर।आज जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश के अनुपालन में महेंद्र जायसवाल की भवन सम्पत्ति कुर्क की जा रही है। डुगडुगी के बीच यह आवाज गुरुवार की शाम सुनाई दी सदर कोतवाली क्षेत्र को गोड़ा देहाती में। यहां पहुंचे पुलिस प्रशासन ने इसी मुनादी के बीच मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद्र जायसवाल के दो मकानों को डुगडुबी पिटवाते हुए कुर्क करने की कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि मुख्तार अंसारी आईएस-191 गैंग का महेंद्र जायसवाल सक्रिय सदस्य है। आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेशानुसार इसकी यह दो सम्पत्तियां गैंगेस्टर धारा 14 एक्ट के अंतर्गत कुर्क की गई है। इसे सील किया जाएगा, अब यह सरकारी सम्पत्ति है। गौरतलब है कि माफिया डान मुख्तार अंसारी से जुड़े और करीबीरियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्ती का क्रम जारी है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती में स्थित आईएस-191 गैंग से जुड़े महेंद्र जायसवाल के दो मकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों के साथ ही नाते-रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।