गाजीपुर-मुख्य न्यायाधीश ने किया बृक्षारोपण

477

गाजीपुर- स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में आज प्रयागराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर द्वारा शिव वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। मुख्य अतिथि के साथ न्यायमूर्ति ओमप्रकाश ,न्यायमूर्ति विवेक वर्मा , अजय कुमार श्रीवास्तव महानिबंधक माननीय उच्च न्यायालय, प्रशांत मिश्र जनपद न्यायाधीश ,मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी, डॉ ओमप्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी शिववाटिका में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश ने मुख्य अतिथि और समस्त विशिष्ट अतिथिगण का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोविंद माथुर ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे भ्रमण भी किया। शिववाटिका उद्यान में लगभग 200 विभिन्न प्रकार के पेंड व पौधे उपलब्ध है। जिनमें 54 विशिष्ट अतिथियों द्वारा लगाया गया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह, संजीव कुमार सिंह ,डॉक्टर धर्मराज सिंह ,डॉक्टर पीयूष कांत सिंह ,डॉक्टर विनोद सिंह, डॉक्टर कृपाशंकर सिंह, अनिल पांडे, संतोष कुमार, आशुतोष सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries