गाजीपुर-यातायात पुलिस का सहयोग करें-टी.आई.प्रवीण यादव

332

गाजीपुर। यातायात माह के तहत रविवार की सुबह नगर के आदर्श इंटर कालेज से छात्रों को यातायात प्रशिक्षण देने के बाद यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग स्काउट कैडेट और पलिस कर्मी यातायात नियम के श्लोगन लिखी तख्तियां और राहगीरों में यातायात नियम लिखे पम्पलेट का वितरण और मौखिक यातायात के प्रति जागरूक करते हुए चल रहे हैं।
आदर्श इंटर कालेज के प्रारंभ जागरूकता रैली महुआबाग, महिला डिग्री कालेज, सदर कोतवाली, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, लंका होते हुए निकली। इस दौरान यातायात प्रभारी प्रवीण यादव सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस लोगों में यातायात के नियम लिखे पम्प का वितरण करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही लोगों को मौखिक भी यातायात नियमों से अवगत कराया जा रहा था। रैली निकालने से पूर्व प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रभारी प्रवीण यादव ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों और चिन्हों तथा संकेतों का प्रयोग करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य लगाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं काली फिल्म व हूटर का प्रयोग न करें।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries