गाजीपुर: योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास- हिमांशु सिंह

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन 5 जून को पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं बड़ी धूमधाम से मनाया। इसी कड़ी में लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा०प्रदीप पाठक, हिमांशु सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल साकेत जी, विनोद सिंह टंटन, विकास राय, ब्रजेश सिंह, गुरु पांडे,अभिनव जयसवाल और राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज गोराबाजार में मरीजों में फल वितरित कर सूबे के मुख्यमंत्री के दिर्घायु और यशस्वी होने की कामना करते हुए हिमांशु सिंह ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।अब प्रदेश में कहीं भी दंगा फसाद सुनाई नहीं देता है।आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में विकास का एक आदर्श माडल बन चुका है।आज प्रदेश में फोर लेन का जाल बिछाया जा चुका है।एक शहर से दुसरे शहर की दुरियां लगातार कम होती जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुधरती जा रही है।