गाजीपुर: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का जनपद में चौपाल सम्पन्न

गाजीपुर 27 जून, 2025 – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष उप मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती चारु चौधरी का आज जनपद भ्रमण, निरीक्षण एवं महिला चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उपाध्यक्ष द्वारा आज राजकीय संप्रेषण गृह गाजीपुर में पहुंचकर बारी-बारी से बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान,दैनिक उपयोग की सामग्रियों से संबंधित जानकारी ली एवं किसी प्रकार कि समस्या के संबंध में पुछा। उपाध्यक्ष ने राजकीय संप्रेषण गृह गाजीपुर में बंदियों को बेकरी के प्रशिक्षण दिए जाने संबंधित जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी बंदी को बेकरी या अन्य उपयोगी प्रशिक्षण लेना है या इच्छुक है तो वह प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान बंदियों द्वारा कुछ शिकायते भी कि गयी। जिसके समाधान का उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया। इस दौरान बंदियों ने मनोरंजन के लिए कैरम, लूडो, एवं सुबह शाम बैरक से बाहर परिसर मे निकलने का अनुरोध किया गया। जिसपर मा0 उपाध्यक्ष ने सम्बन्धित अधिकारी को मनोरंजन की समाग्री उपलब्ध करवाते हुए बन्दियों को रोस्टर के हिसाब से खेल-कूद/व्यायाम हेतु परिसर मे निकालने हेतु कहा। उन्होने शौचालय एवं रसोई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने टूटे टाईल्स की मरम्मत कराते हुए शौचालय मे प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष महोदया सी एच सी केन्द्र ग्राम पंचायत हेतिमपुर पहुचकर महिला चौपाल कार्यक्रम मे सम्मिलित हुई। इस दौरान गर्भवती महिलाओ का गोदभराई एवं बच्चो का अन्नप्रासन किया। महिला चौपाल के दौरान उन्होने उपस्थित महिलाओ को सरकार की योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दीं एवं उनकी शिकायतो को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। इस जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव, जिला पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।