गाजीपुर- विवेक सिंह शम्मी फिर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

गाजीपुर-स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार गाजीपुर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का दो वर्षीय कार्यकाल पुर्ण होने पर आज नये कार्यकाल हेतू चुनाव सम्पन्न हुआ।आज शनिवार को हुए चुनाव मे विवेक कुमार सिंह शम्मी को तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।संगठनात्मक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी हिन्द विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, मंत्री अरविंद कुशवाहा पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद थे। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव अधिकारी विजयशंकर राय ने बताया कि पांच पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए विवेक सिंह शम्मी, उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार पांडेय, महामंत्री पद के लिए सिकंदर सिंह कुशवाहा, संगठन मंत्री रविशंकर विश्वकर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुभाष यादव के नाम पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा समर्थन किया गया। इन पांचों पदों के लिए अन्य कोई कर्मचारी ने पर्चा नही भरा। जिसमे पांचों पद हेतु निर्विरोध चुनव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर शैलेष कुमार श्रीवास्तव, अमितेश कुमार सिंह सहित सैकडो कर्मचारी मौजूद थे।