ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: शातिर लूटेरा तमंचा व लूट के माल सहित गिरफ्तार

गाजीपुर,21.05.2025: थाना सादात पुलिस टीम द्वारा लूट के शातिर अपराधी को लूटी गयी 01 अदद सिकडी(चेन) व घटना  में प्रयुक्त 01अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.05.2025 को थानाध्यक्ष सादात मय हमराह द्वारा अभियुक्त मनीष यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम बघरा अव्वल थाना तरवा जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष के पास से थाना अन्तर्गत पचई पट्टी से बिजरवा के मध्य लूटी गयी 01 अदद सिकडी(चेन) व घटना कारित में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस के साथ बरेहता पुलिया से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/2025 धारा 309(4) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1 .मनीष यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम बघरा अव्वल थाना तरवा जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी–
1 .एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की
2. 01 अदद सिकडी(चैन) पीली धातु की
3 .01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1 .मु0अ0स0-95/2023 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना तरवा जनपद आजमगढ
2 .मु0अ0स0-260/2022 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना तरवा जनपद आजमगढ
3 .मु0अ0स0-106/2022 धारा-323/504/506 भा0द0वि0 थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर
4 .मु0अ0स0-236/2024 धारा-115(2)/140(2)/308(5)/317(2)/351(3) बीएनएस व 65/66/66C आईटी एक्ट थाना सैदपुर गाजीपुर
5 . मु0अ0स0-238/2025 धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
6 .मु0अ0स0- 62/2025 धारा- 309(4) /319(2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 थाना सादात गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1 .थानाध्यक्ष सादात मय हमराह जनपद गाजीपुर
2 .उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी चौकी प्रभारी मखदूमपुर मय हमराह थाना सादात जनपद गाजीपुर