ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर: सिंचाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गाजीपुर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति प्रांतीय के आवाहन पर सिंचाई कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मृत पदों की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने सरजू पांडेय पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो वे सड़क पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
नलकूप मण्डल कार्यालय सिंचाई चौराहा से कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।सिंचाई विभाग के कर्मचारी बुधवार को शासन द्वारा कई पदों को मृत घोषित किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ताकत का एहसास कराया। उसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों का सरकार ने पुरानी पेंशन सहित विभिन्न पदों को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब सिंचाई कर्मी आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि हम चार चरणों में यह आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखा कर रही है। चाहे वो पुरानी पेंशन का मामला हो या विभिन्न पदों को मृत घोषित किए जाने का हो। इन सब मांगों के कारण सिंचाई विभाग के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं। सरकार को इस पर अविलंब ध्यान देना चाहिए। यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो 20 जून को एक बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।” धरना-प्रदर्शन में अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला उनके विरोध में है। सिंचाई विभाग में विभिन्न पद सींचपाल, उपराजस्व निरीक्षक, ट्यूबवेल संचालक, चालक, टंडेल, रनर सहित हजारों पदों को समाप्त कर दिया गया है। जबकि यह सभी पद विभाग की धुरी हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी व किसान विरोधी शासनादेश को तत्काल निरस्त किया जाएं। इस मौके पर इंजीनियर राजेश मिश्रा, इंजीनियर इंजीनियर सुरेंद्र यादव जी, रंगनाथ यादव, इंदु मिश्रा, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सिंह, अजय सिंह, अभिषेक राय, मिश्रीलाल, सूर्यकांत, संतोष कुमार, भारती, विवेक कुमार, विश्राम, चंद्रशेखर, रविंद्र कुमार, अंतू गुप्ता, संजय कुमार, संदीप कुमार, आनंद कुमार, कामेश्वर कुमार, आनंद प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश, हरेराम यादव, सरोज कुमार, कृष कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र नाथ गौतम,आदि मौजूद रहे।
अध्यक्षता अशोक कुमार व संचालन बालेंद्र त्रिपाठी ने किया।