गाजीपुर-हाय बेचारे ! थानाध्यक्ष पन्नेलाल

566

गाजीपुर- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनपद के विभिन्न स्थानों पर तैनात थानाध्यक्षों द्वारा बदसलूकी की अक्सर खबरें आती रहती है।अभी कुछ दिन पूर्व कासिमाबाद कोतवाल बलवान सिंह के उपर भाजपा कार्यकर्ताओं से बद्सलूकी का आरोप लगाकर उनके ट्रांसफर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद कोतवाली में धरना दिया था। इसके बाद पार्टी की किरकिरी होते देख भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एन केन प्रकारेण कासिमाबाद कोतवाल बलवान सिंह का स्थानांतरण कई थानाध्यक्षों के साथ कासिमाबाद से मरदह हो गया। इसी कड़ी में खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पचासों कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के कार्य बहिष्कार और सामूहिक स्तीफा की बात मीडिया में आई थी. पार्टी के कार्य बहिष्कार और सामूहिक स्थिति की बात मीडिया में आते ही जनपद की भारतीय जनता पार्टी मे भूचाल आ गया ।इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने समझाया बुझाया । इसके बाद सामूहिक इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने वाले सैदपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष श्याम कुंवर मौर्य ने सामूहिक स्टीफे व पार्टी के कार्य बहिष्कार से पलटी मारते हुए इसे किसी की साजिश करार दिया।लेकिन कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश को देखकर भाजपा के नेताओं ने कहां से और कैसे किसे मैनेज किया कि खानपुर थाना अध्यक्ष पन्नेलाल का स्थानांतरण दुल्लापुर थाना अध्यक्ष के रूप में और दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का स्थानांतरण खानपुर थाना अध्यक्ष के रूप में हुआ है।वैसे यह बताना आवश्यक है कि जितेंद्र सिंह पुर्व में सिधौना पुलिस चौकी इंचार्ज रह चूके है।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries