गाजीपुर-32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या

679

गाजीपुर-नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 32 वर्षीय विवाहित महिला की धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी गई। विवाहिता की हत्या की जानकारी प्राप्त होते ही गांव सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। महिला रात मे अकेले घर से बाहर क्यों और कब निकली यह भी एक जाँच का विषय है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाडी निवासिनी रीता देवी आयु 32 वर्ष पत्नी केदार राम की धारदार हथियार से रात मे किसी समय प्रहार कर हत्या कर दिया गया। सुबह ग्रामीण जब सौच इत्यादि कार्यक्रम के लिए नहर के किनारे प्रातः काल सुबह 7 बजे के लगभग गये तो उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। महिला की हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी नोनहरा थानाध्यक्ष को दिया। हत्या की सूचना मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपने सहकर्मी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।थानाध्यक्ष ने महिला की हत्या की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया।महिला के हत्या की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। महिला की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 2 माह पूर्व भी महिला को किसी ने धमकी दी थी।उसके बाद महिला ने धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना में लिखित तहरीर दिया था। उस मामले में क्या हुआ यह जानकारी नहीं हो पाई है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद कहा कि जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश करने में सफल होगी।मृतका के पति केदार ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाना मे नामजद तहरीर दिया है।गरीब केदार मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरणपोषण करता था। नोनहरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries