चन्दौली: नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

चन्दौली,29.05.2025:पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा हरिनारायण पटेल के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 206/2024 धारा 419/420/467/468/471/120B भादवि के मुख्य अभियुक्त प्रशान्त कुमार वर्मा पुत्र सुशील चन्द्र वर्मा निवासी राजेन्द्र नगर LIC कालोनी नं0-13 मकान नं0-37 थाना पत्रकार नगर कंकड़ बाग पटना जिला पटना बिहार को आज दिनांक 29.05.2025 को समय 08.15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अपने दोस्तों से मिलने के लिए ग्राम देवरापुर के पास नहर पुलिया के पास इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवरापुर(जमुरना) सकलडीहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मनीष यादव पुत्र कल्पू यादव निवासी ग्राम देवरापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली व उसके अन्य तीन साथियो से वर्ष 2022-23 में अभियुक्तों द्वारा बिहार में न्यायालय व अन्य विभागो में नौकरी लगवाने के लिए 29 लाख रुपये आनलाईन ट्रान्सफर करवाना व 21 लाख रुपये नगद लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व कूट रचित सर्विस बुक जारी करके धोखाधडी करना।
अभियुक्त नाम पता विवरण-
प्रशान्त कुमार वर्मा पुत्र स्व0 सुशील चन्द्र वर्मा निवासी राजेन्द्र नगर LIC कालोनी नं0-13 मकान नं0-37 थाना पत्रकार नगर कंकड़ बाग पटना जिला पटना बिहार उम्र 65 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.निरी0 हरिनारायण पटेल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 जनक सिंह चौकी प्रभारी डेढावल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 प्रबुद्ध कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 अभिषेक सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली