चन्दौली: पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली 6 मई 2025:पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (आप०) चन्दौली, दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया, नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया, अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.05.2025 को समय 06.45 बजे वांछित अभियुक्त एकबाल अंसारी पुत्र जब्बार अंसारी निवासी ग्राम केरायगांव थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-26/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 को ग्राम कुशहा रमईया बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- एकबाल अंसारी पुत्र जब्बार अंसारी निवासी ग्राम केरायगांव थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष,आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-
- मु0अ0सं0-26/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना इलिया जनपद चन्दौली,
- मु0अ0स0-52/2020 धारा धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
विवरण गिरफ्तारः-
गिरफ्तारी का स्थानः- ग्राम कुशहा रमईया बाबा मंदिर के पास थाना इलिया जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी का समयः – 06.45 बजे दिनांक:- 06.05.2025
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
- उ0नि0 अरूण प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना इलिया जनपद चन्दौली।
- उ0नि0 श्रीप्रकाश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
- उ0नि0 रामसमुझ पासवान थाना इलिया जनपद चन्दौली।
- का0 आलोक सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।