जमानियाँ निवासी युवक की विहार के नदी मे डूबने से मृत्यु

320

गाजीपुर-विहार के गुप्ताधाम में पूजा करने गया जमानियाँ कोतवाली निवासी युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की कोशिश उसके दोस्तों ने की, लेकिन वह गहराई में जाकर डूब गया। गोताखोंरों ने पुलिस की मदद और जाल लगाकर उसका शव बरामद किया। गांव में शव पहुंचने से कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर तिवारीपुर निवासी धर्मेन्द्र यादव (30) पुत्र छांगुर यादव अपने साथियों के साथ गुप्ताधाम बिहार गया था। बुधवार की शाम जलाभिषेक के बाद स्थित सुगवा नदी में नहा रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में उसके हाथ से जंजीर छूट गई, और वह बहने लगा। साथियों ने बचाने का प्रयास किया और अवाज भी लगाई लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को लगाया और युवक को बचाने की कोशिश की। गोताखोरों ने प्रयास किया लेकिन तब तक युवक नदी की गहराई में समा गया था। कई घंटे मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम सासाराम जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries