जमानियां में खुब बंटी मिट्ठाई,लेकिन क्यों ?

468

गाजीपुर -जमानिया कस्बा से सटे हेतिमपुर गांव स्थित द्रोण तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र पर गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चल रहे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बने द्रोण तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षुओं ने स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक हासिल किया। इस खुशी में जमानिया में द्रोण अकादमी से जुड़े हुए लोग व स्थानीय लोगों ने एक दूसरे से अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिट्ठाई खिलाया और बितरण किया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा मे स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट के कैम्पस में 23 अक्टूबर से राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रही है इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों के सैकड़ों तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की तीरंदाजी टीम काफी उम्दा प्रदर्शन कर रही है। इस टीम में अधिकांश तीरंदाज बच्चे जमानिया द्रोण तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के हैं ।रोहित कुमार ने दो स्वर्ण पदक , निशांत सिंह ने कांस्य पदक तथा बालिका वर्ग में भावना सिंह ने दो कांस्य पदक हासिल किया । गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नन्दू दुबे ने कहा कि अभी भी बिभिन्न आयु वर्ग के और बिभिन्न श्रेणी के प्रतिस्पर्धा मे द्रोण अकादमी के प्रतिभागी गाजीपुर सहित उत्तर प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries