पूर्वांचल

जौनपुर: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर,08‌मई 2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बक्सा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उ.नि. श्री राकेश कुमार राय मय हमराही कर्मचारीगण के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 324/2024 धारा 137(2) बीएनएस आरोपी अभियुक्त करन कुमार गिरी पुत्र रामसागर गिरी निवासी ग्राम कसेरवा थाना मीरगंज, जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर की सुचना पर भोलेनाथ मन्दिर तिराहा धनियामऊ से आज दिनांक 08.05.2025 को समय 09.15 बजे गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-1करन कुमार गिरी पुत्र रामसागर गिरी निवासी ग्राम कसेरवा थाना मीरगंज, जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-1-उ.नि. श्री राकेश कुमार राय थाना बक्शा, जौनपुर।

  1. का. अमरजीत कन्नौजिया थाना बक्शा, जौनपुर।
  2. म.का. सरिता यादव थाना बक्शा, जौनपुर।