पूर्वांचल

जौनपुर: चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार

जौनपुर-06.04.2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक 06.04.2025 को प्रतापगढ से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर इटहरा चौराहे के पास से मु0अ0सं0-89/25 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गयी मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त छोटू खाँन पुत्र अली अरब खाँ निवासी ग्राम कैलीडीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ एवं बाल अपचारी विपिन कुमार पुत्र जवाहर लाल गौतम निवासी कैलीडीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ को समय करीब 07.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारी–

  1. छोटू खाँन पुत्र अली अरब खाँ निवासी ग्राम कैलीडीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 20 वर्ष।
  2. विपिन कुमार पुत्र जवाहर लाल गौतम निवासी कैलीडीह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 15 वर्ष।
    आपराधिक इतिहास-
  3. मु0अ0सं0 89/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण-
  4. एक मोटर साइकिल UP62AS6754
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
  5. उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
  6. हे0का0 कपिल पासवान थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
  7. का0 विपिन यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
  8. का0 सुशील कुमार सिंह थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
  9. का0 पंकज मिश्रा थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।