जौनपुर: झपटमारी से संबंधित एक गिरफ्तार

जौनपुर-08.05.2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा झपट्टेमारी से संबंधित शातिर अभियुक्त मोनू पुत्र महेंद्र नोना निवासी शाहपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर नगर उम्र 25 वर्ष को दिनांक 07.05.2025 को समय रात्रि 22.55 बजे एक नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 151/ 2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
विवरण अभियुक्त-1-मोनू पुत्र महेंद्र नोना निवासी शाहपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर।
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-151/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर
- मु0अ0सं0 79/2025 धारा 137(2),64(1) B.N.S व 3/4 डीपी एक्ट थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
- मु0अ0सं0 101/2021 धारा 147,323,325,336,427,504,506 भा0द0वि0 व 3(1) महामारी अधिनियम थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
- मु0अ0सं0 284/2014 धारा 356,411 भा0द0वि0 थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
बरामदगी का विवरण- - एक तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर।
- झपट्टेमारी का 2200 रुपया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य- - श्री दीपेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
- उ0नि0 प्रशान्त कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
- का0 अमरनाथ यादव, का0 अमन यादव, का0 शशि चौहान, का0 प्रभाकर यादव थाना शाहगंज जौनपुर।