पूर्वांचल

जौनपुर: नाबालिग का अपहरण कर किया शादी के लिए मजबूर, हुआ गिरफ्तार

जौनपुर,25.05.2025:पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उ0नि0 विद्यासागर मय हमराह द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2025 धारा 137(2),87,64(2) बीएनएस व ¾ पास्को एक्ट थाना सुजानगंज जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अजय कुमार पाल पुत्र फतेह बहादुर पाल निवासी ग्राम दीपकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 24.05.2025 समय करीब 21.15 बजे को चिरैया मोड़ से हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्तगण का नाम पता–

  1. अजय कुमार पाल पुत्र फतेह बहादुर पाल निवासी ग्राम दीपकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
  2. थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना सुजानगंज जौनपुर ।
  3. उ0नि0 विद्यासागर थाना सुजानगंज जौनपुर
  4. का0 गया प्रसाद थाना सुजानगंज जौनपुर ।