जौनपुर: हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर,29 मई 2025: डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-28.05.2025 को थाना सिकरारा पुलिस द्वारा 06 घण्टें के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।
थाना-सिकरारा–06 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया।।।पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-28.05.2025 सुबह को थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को उसी के गांव के मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतक के परिजन के तहरीर पर मनोज यादव के विरुध्द मु0अ0सं0-155/25 धारा-103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।।।गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 28.05.2025 को नि0 उदय प्रताप सिंह प्र0नि0 सिकरारा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मनोज यादव को ग्राम बोधापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।।।पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा सम्बन्ध थे, इसी कारण गुस्से मे आकर मेरे द्वारा यह घटना कारित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा गिफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-155/25 धारा-103(1) बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सिकरारा जौनपुर
मु0अ0सं0-159/2018 धारा-3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 थाना मछलीशहर जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त-1.मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 सूर्यबली यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना मछलीशहर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-1.एक अदद आलाकत्ल चाकू
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.हे0कां0 दिनेश सरोज थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
3.कां0 पंकज यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.कां0 संदीप तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।