ट्रेलर के धक्के से किशोर की मौत

गाजीपुर :भांवरकोल थाना क्षेत्र के सलारपुर चट्टी पर पखनपुरा से ननिहाल सारीमपुर बक्सर जाते समय आज 11:30 बजे दिन को बालू लदी ट्रेलर से जबरदस्त धक्का लगने से घायल गुफरान उर्फ कल्लू निवासी पखनपुरा गाजीपुर की बलिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी । मौत की खबर पाकर परिवार के लोगो मे मातम छा गया ।मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक गुफरान उर्फ कल्लू खान पुत्र इमरान खान आयु लगभग 17 वर्ष जो अपने घर से ननिहाल सारीमपुर बक्सर जाते समय सलारपुर चट्टी पर तेज रफ्तार वाली बालू लदी ट्रेलर से जबरदस्त धक्का लगने से सड़क पर गिर पड़ा। बताया जाता है कि पीछे से आ रही बाइक भी उसके ऊपर चढ़ गया जिससे और भी चोटिल हो गया। आनंद फानन में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए पुलिस को सूचना दिया और एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद भिजवाया गया |हालत नाजुक होने पर डॉक्टरो ने रेफर कर दिया। ऐसे में परिवार के लोग बलिया हॉस्पिटल ले गये। गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई| यह सुनकर गांव गली मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया । परिवार में कोहराम मच गई। मां का रो रो कर बुरा हाल है । भांवरकोल प्रभारी मोरध्वज दुबे ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर मौके पर पहुंच कर घायल को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया । समाचार लिखे जाने के समय ईलाज चल रहा था।








