नई दिल्ली-एमसीडी चुनाव में आप ने भाजपा को पछाड़ा

नई दिल्ली-वर्तमान समय में गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली नगर निगम के सभासदों का चुनाव अपने चरम पर था। जहां केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी तो वहीं नई नवेली आम आदमी पार्टी इन चुनावों मे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रही थी। आज 7 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर निगम के चुनाव का मतगणना संपन्न हो चुका है। 10 साल पुरानी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम पर 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी को बेदखल करते हुए बहुमत प्राप्त कर लिया है। अभी तक प्राप्त मतगणना के परिणाम से कुल 250 सीट मे आम आदमी पार्टी को 134 सीट, भारतीय जनता पार्टी को 104 सीट, कांग्रेस पार्टी को 9 सीट और 3 सीटें अन्य के खाते में गई है। दिल्ली नगर निगम मे अपनी सत्ता बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कई प्रांतों के मुख्यमंत्री ,सैकड़ों सांसद लगा रखा था लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी चमत्कार दिखाते हुए दिल्ली नगर निगम की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी को बेदखल कर दिया। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष का दावा है कि मेयर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी क्योंकि मेयर के चुनाव में तमाम सभासद अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। आने वाले समय में पता चलेगा कि दिल्ली एमसीडी का मेयर कौन होगा आम आदमी पार्टी का होगा या भारतीय जनता पार्टी का होगा लेकिन यह चुनाव भी काफी रोचक होगा।