आठ अप्रैल की मध्य रात्रि से रोडवेज की बसों का चक्का जाम

2674

लखनऊ-

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नौ अप्रैल से प्रदेश में चक्का जाम का एलान कर दिया है। उच्चाधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। परिषद नेताओं ने निगम प्रबंधन को 72 घंटे की मोहलत देते हुए आठ अप्रैल की मध्यरात्रि से सूबे में बसों के चक्का जाम करने का फैसला मंच से सुना दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रोडवेज कर्मचारियों ने टिहरी कोठी स्थित निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। कर्मचारियों की भारी भीड़ मुख्यालय में दिनभर डटी रही। कई संगठन भी प्रदर्शन में शामिल रहे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिंह और उप्र. राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपराह्न बाद बापू भवन पहुंचे। प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद, मुख्य प्रधान प्रबंधक कर्मेंद्र सिंह, सीजीएम संचालन एचएस गाबा समेत कई अधिकारियों के साथ चली कई दौर की वार्ता के बाद भी बात नहीं बनीं

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries