बलियां-जिला जेल में बन्द कैदी की रहस्यमय मौत

412

बलियां-जिला जेल में दोपहर 12 बजे तक सबकुछ ठीक चल रहा था। तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैदियों से उसके परिजन व उनके संबंधियों से मिलवाने का क्रम जारी था। इसी बीच पत्नी की हत्या व न्यायालय से फरार होने के आरोप में बंद चल रहे राकेश तिवारी से मिलने एक युवती आईं। कुछ देर तक दोनों बातचीत भी किए। इसके बाद कैदी अपनी बैरक में चला गया। इधर युवती भी धीरे से निकल गईं। कुछ देर बाद अचानक कैदी की हालत खराब होने लगी। इसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं कैदी भी हो हल्ला करने लगे। इस पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य व जेलर पंकज सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसे उपचार के लिए पहले जेल अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस से पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दे दिया है। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि इस कैदी से एक युवती मिलने आईं थीं। इसके बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries