बलियां- पाँच में से दो डूबे और तीन किशोर गंगा डूबने से बचे

बलिया-रविवार को एक ओर लोकतंत्र का महाउत्सव मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर दोकटी थाना क्षेत्र के सतीघाट भुसौला घाट पर मातम का माहौल रहा। सुबह गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गए। वहीं डूब रहे तीन किशोरों को बचा लिया गया। डूबे दोनों किशोर का शव बरामद होने के बाद गांव में कोहराम मच गया।पुनेश कुमार सिंह आयु 16 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह, अभिषेक कुमार सिंह आयु 12 वर्ष पुत्र विश्वेश्वर सिंह, आदित्य सिंह आयु 14 वर्ष , आदर्श कुमार सिंह आयु 12 वर्ष पुत्रगण उपेंद्र सिंह, कल्लू उर्फ रामेश्वर गुप्त आयु 14 वर्ष पुत्र अरुण गुप्त निवासी चांदपुर घर से क्रिकेट खेलने को कहकर निकले थे। इसके बाद वह सती घाट भुसौला पर स्नान करने लगे। इसी बीच गहरे पानी में एक के बाद एक पांचों किशोर चले गए। इससे ये सभी डूबने लगे। इन डूब रहे किशोरों पर अनंत पाठक निवासी मुरारपट्टी की नजर पड़ी। वह तत्परता दिखाते हुए इन किशोरों को बचाने में जुट गए। उन्होंने किसी तरह से अभिषेक, आदित्य और आदर्श को गंगा से जिदा निकाल लिया। वहीं पुनेश कुमार सिंह को मृत अवस्था में उन्होंने बाहर निकाला।