बाईक का पिंडदान

630

वाराणसी-समाजवादी पार्टी हल्ला बोल-पोल खोल चरणबद्ध आंदोलन के पहले दिन बनारस में बढ़ते अपराध और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर विरोध दर्ज कराने के लिए समाजवादी युवजन सभा की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया। एसीएम तृतीय के मौके पर पहुंचने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए फ्लाईओवर हादसे में मृत लोगों के आश्रितों और घायलों को अधिक मुआवजा देने की मांग भी की गई है। पार्टी की महानगर इकाई के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुए धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक बाइक को कफन ओढ़ा कर अनूठा विरोध दर्ज कराया। डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि पर नाराजगी जताने के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बाइक का पिंडदान भी किया। सयुस के महानगर अध्यक्ष विकास यादव के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद भी भारत की जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि पड़ोसी मुल्कों में भारत की तुलना में आधी कीमत पर डीजल-पेट्रोल बिक रहे हैं।

धरनास्थल पर हुई सभा को राजेन्द्र त्रिवेदी, डा. आनन्द प्रकाश तिवारी,प्रदीप जायसवाल, राजू यादव,संजय मिश्रा, मो. इस्तकबाल कुरैशी, महिला सभा अध्यक्ष पूजा यादव, दीपक यादव, शुभांगी भारत, अवनीश यादव विक्की, जितेन्द्र यादव, रोहित यादव, आलोक यादव, रवि जायसवाल, दीपक सिंह, सलमान चौधरी, दीपू यादव, जौहर प्रिंस, विष्णु शर्मा, इमरान अहमद, सत्य नारायण यादव, राजू साहनी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries