भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई

गजीपुर,दिनांक 9 जून 2026: बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि खरवार जनजाति समुदाय जनपद गाजीपुर द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके संघर्षमय जीवन, आदिवासी समाज के उत्थान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में समुदाय के अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राम सागर खरवार, आनंद खरवार, सत्य प्रकाश खरवार, विजय कुमार खरवार, संजय कुमार खरवार, रितेश खरवार, बृजभान खरवार सहित अन्य उपस्थित जनों ने बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जीवन समाज में स्वाभिमान, एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।








