ग़ाज़ीपुर

मत्स्य विभाग की तीन योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन शुरू,28 जून तक करें आवेदन

गाजीपुर, 09 जून 2026 – मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय पोर्टल दिनांक 08.06.2026 से 28.06.2026 तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। इन योजनाओं में कर सकते हैं आवेदन: इच्छुक लाभार्थी तीन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं- 1-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना। 2-निषाद राज बोट सब्सिडी योजना।3-सघन मत्स्य पालन हेतु एरियेशन सिस्टम की स्थापनाविभाग ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में लाभ लेने के लिए प्रत्येक योजना का आवेदन अलग अलग करना होगा। कहां देखें पूरी जानकारी: योजनाओं के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन के साथ लगने वाले अभिलेखों की सूची विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध है। विभाग ने बताया कि यदि भविष्य में योजनाओं में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। पुराने आवेदक भी कर सकते हैं आवेदन: जो आवेदक पूर्व के वर्षों में निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षारत सूची में थे, वे भी इस बार दोबारा आवेदन कर सकते हैं। यहां से ले मदद: योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन गाजीपुर से संपर्क किया जा सकता है।