मैनपुरी-उपचुनाव में पुर्वांचल के पुर्व बाहुबली सांसद की इंट्री

मैनपुरी-बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे।इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन पत्र जारी कर दिया है।पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ के.सी.त्यागी भी मैनपुरी में पहुंच गए हैं। मैनपुरी में धनंजय सिंह की उपस्थिति के साथ ही पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है।जनता दल यूनाइटेड ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई है। बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन का असर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी दिखाई पड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने जारी पत्र में बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे।यह माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में उन्हें ठाकुर बाहुल्य इलाकों में उतारेगी। ऐसी स्थिति में पूर्वांचल का सियासी समीकरण बदल सकता है। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव माफिया धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने जनवरी 2021 में आजमगढ़ के ठेकेदार अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने पर 25000 का इनाम भी घोषित किया है। धनंजय सिंह ने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए।