रिटायर्ड फौजी पर गन्दा काम करने का आरोप

615

गाजीपुर- बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका के पिता ने बुधवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी सेवानिवृत्त फौजी उसकी छह वर्षीय बेटी को मिठाई देने के बहाने बुधवार की दोपहर बगल में अपने छत के ऊपर बने कमरे में ले गया। थोड़ी देर बाद लड़की द्वारा शोर करने पर लड़की की मां छत पर पहुंची और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, जो अंदर से बंद था। इसी बीच फौजी दरवाजा खोलकर फरार हो गया। अपनी पुत्री को निर्वस्त्र स्थिति में देख शोर मचाना प्रारंभ कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल लोगों ने 100 नंबर एवं पुलिस अधीक्षक को फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पीड़ित बालिका का मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान होगा। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries