देश / प्रदेश

लखनऊ: आसपास कोई भी घटना हो जनता के दु:ख-दर्द में कार्यकर्ता सामिल हो -अखिलेश

लखनऊ दिनांकः27.04.2025: समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज पार्टी के युवा संगठन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पीडीए संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के नौजवान गांव-गांव जाकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और जनता को पीडीए का संकल्प बताएंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की राणनीति ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत से रोका है। भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। सभी ने देखा कि सरकार के संरक्षण में आगरा में तलवारें लहरायीं गयीं। अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में चार सौ सीटें जीत जाती तो सड़कों पर तलवारें दिखाई देती। जनता का जीना मुश्किल हो जाता।
श्री अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि आस-पास कोई भी घटना हो, जनता के दुःख-दर्द में शामिल हों। जनता को समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें। लोगों को पार्टी से जोड़े और वोट बढ़ायें। समाजवादी पार्टी के पास युवाओं का मजबूत संगठन है। युवा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। युवा अपना बूथ मजबूत करें। जमीन पर काम करें। चुनाव में बूथ जिताएं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश की जनता और युवाओं के लिए विकास के बहुत कार्य किये हैं। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे गए। लखनऊ में आईटी सिटी का निर्माण किया गया। एक्सप्रेस-वे और सड़के बनायी गयी। शहरों में मेट्रो रेल बनायी गयी। बिजली के कारखाने लगाए गये। 108 एम्बूलेंस सेवा और पुलिस सेवा के लिए डायल 100 सेवा शुरू की गयी। भाजपा सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। सोना महंगाई के रिकार्ड पर पहुंच गया है। आज गरीब शादी-ब्याह में अपनी बेटी को सोने का कोई सामान नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। जनता परेशान है। भाजपा सरकार में जमीन पर कोई काम नहीं है। सब हवा में है। हर तरफ भ्रष्टाचार और लूट है। बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की घटना पर शोक प्रकट किया गया।
बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, पूर्व नेता विरोधी दल श्री संजय लाठर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा के साथ मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आज बहुत बड़ा मुद्दा है। नौकरियां खत्म हो रही है। युवाआंे को योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों को सम्मान जनक रोजगार नहीं दे पा रही है। प्रोफेसनल कोर्सेज वाले युवाओं को डिलीवरी ब्वाय बना दिया है। भाजपा सरकार जनता को संविधान से मिले अधिकार छीन रही है। आरक्षण केे साथ खिलवाड़ कर रही है। निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। युवतियों के लिए उत्तर प्रदेश का माहौल असुरक्षित है। सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। पढ़ाई में फीस महंगी होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के और गरीब बच्चे प्रोफेसनल कोर्स में एडमीशन नहीं ले पा रहे है। सरकार का दावा था कि मुद्रा योजना में 52 करोड़ लोेगों को 33 लाख करोड़ रूपये मुद्रा लोन दिया। इस तरह से अगर एक भी मुद्रा योजना लाभार्थी ने एक व्यक्ति को नौकरी रोजगार दिया होता तो देश में बेरोजगारी पूरी तरह खत्म हो गयी होती कोई बेरोजगार नहीं बचता। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो मनमानी और निजीकरण हो रहा है। उसके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने नौजवान लोगों के बीच जाएंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनता को पीडीए संकल्प की जानकारी देंगे और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के संकल्प को दोहरायेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता