देश / प्रदेश

लखनऊ: वर्ष2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की चार सौ बीसी नहीं चलेगी -अखिलेश

लखनऊ  दिनांकः29.04.2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की चार सौ बीसी नहीं चलेगी। भाजपा पहले के चुनावों में बेईमानी के सारे हथकंडे अपना चुकी है। वोटर लिस्ट में धांधली, वोट कटवाना, वोट डिलीट कराना, अधिकारियों की पोस्टिंग में भेदभाव किया। इनके सब हथकंडे जनता जान चुकी है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा चुकी है। यूपी में जो लोकसभा चुनाव जीतता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन मजबूत है। यूपी में समाजवादी पार्टी बड़ा दल है। समाजवादी पार्टी गठबंधन सहयोगियों को साथ लेकर चलेगी। इंडिया गठबंधन में जो पार्टी जिस राज्य में मजबूत होगी, उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। यही गठबंधन बनने का आधार था।
    मंगलवार को यहां लखनऊ में एक न्यूज चैनल के साथ इंटरब्यू में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए लोकतंत्र, बाबा साहब का संविधान और सामाजिक न्याय बड़ी प्राथमिकता है। समाजवादियों की लड़ाई भाजपा और उसके उस विचारधारा वाले संगठन से है, जो अंग्रेजों की तरह फूट डालों राज करो की नीति पर कार्य करता है। भाजपा सम्प्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देती है।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 से पहले जिनकी अपनी कोई पहचान नहीं थी, वही लोग उत्तर प्रदेश को बदनाम करने के लिए कहते हैं कि यूपी की 2017 से पहले कोई पहचान नहीं थी।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए विश्व स्तरीय काम हुए अगर पहलगाम में आतंकी हमला न हुआ होता तो प्रधानमंत्री जी कानपुर में जिन दो परियोजनाओं, बिजली के लिए निवेली लिग्नाइट पावर प्लांट और कानपुर मेट्रो का उद्घाटन करने आ रहे थे, वह समाजवादी सरकार की देन है। निवेली लिग्निाइट प्लांट का शिलान्यास प्रदेश की समाजवादी सरकार और केन्द्र की यूपीए सरकार के समय में हुआ था।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जितने शहरों में मेट्रों बनी है सब समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी है। लखनऊ मेट्रो, कानपुर मेट्रो, आगरा मेट्रो, नोएडा मेट्रो समाजवादी पार्टी की सरकार में बनायी गयी। भाजपा सरकार ने आठ साल में लखनऊ की मेट्रो को एक इंच भी आगे नहीं बढ़ाया है। समाजवादी सरकार में प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र वाराणसी में भी मेट्रो का प्रस्ताव था लेकिन पता नहीं क्यों मुख्यमंत्री जी ने उस काम को आगे नहीं बढ़ाया। मुख्यमंत्री जी ने न वाराणसी की मेट्रो बनायी और न अपने गोरखपुर में मेट्रो बना पाए।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपनों में भी एक्सप्रेस-वे बनाती है। बड़ी-बड़ी होर्डिंगे लगाकर प्रचार किया कि प्रदेश में 17 एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। जब हमने गिनती कर सवाल उठाया तो सरकार कह रही है कि 6 एक्सप्रेस-वे बन गए। 7 प्रस्तावित है। तो क्या बाकी चार एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार सपनों में बना रही है? समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाया था। भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया। लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी, डॉ0 राममनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र पार्क, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समाजवादियों ने बनाया।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर काम नहीं कर रही है। खाद की बोरी से खाद कम कर दिया। किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया लेकिन सरकार ने खाद, बीज, कीटनाशक सब कुछ महंगा कर दिया। किसान की आय कैसे दोगुनी होगी? उन्होंने कहा कि सरकार को कल्याणकारी राज्य के रूप में कार्य करना चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि आधार भूत ढांचे को बेहतर करे। देश में बड़ी संख्या में गरीब है। उन्हें सोशल स्कीम का लाभ देते रहना पडे़गा। अगर सरकार शिक्षा और कृषि क्षेत्र पर ध्यान दे। गेंहू खरीद के मामले में भाजपा सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिली हुई है। आढ़तियों से बोला गया है कि किसानों से ज्यादा महंगा गेहूं न खरीदें। सरकार की उद्योगपतियों, बड़े कारोबारियों से मिली भगत है। अगर ऐसा होगा तो किसान की हालत कैसे सुधरेगी। सरकार उद्योगपतियों के मुनाफा के लिए काम कर रही है। समाजवादी सरकार में हमने एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां बना रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने मंड़ियों के बनाने के काम को रोक दिया। भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि पकौड़ा और भगौड़ा है।
                 (राजेन्द्र चौधरी)
                   मुख्य प्रवक्ता