ग़ाज़ीपुर

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया वृद्धाश्रम व जिला कारागार का औचक निरीक्षण

गाजीपुर, 09 जून 2026 – राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने वृद्धजन आवास वृद्धाश्रम लंगड़पुर, छावनी लाइन और जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम में मिली बेहतर सुविधाएं:सचिव नीरज गोंड ने वृद्धजन आवास की पूरी जानकारी ली। परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, मीनू के अनुसार भोजन, कपड़े और समुचित प्रबंध के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में पुरुष और महिला दोनों रहते हैं। निरीक्षण में देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरा और विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गई। वृद्धजनों को साप्ताहिक मीनू के अनुसार सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात्रि का भोजन दिए जाने की जानकारी दी गई।जिला कारागार में बंदियों से किया संवाद:जिला कारागार में सचिव ने मुलाकाती स्थल पर स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क की जानकारी ली। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील और अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें संवैधानिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों के सुबह का नाश्ता, दोपहर और सायं के भोजन के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बीमार बंदियों के इलाज पर जोर सचिव ने जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं समझीं और निस्तारण के निर्देश दिए। बीमार बंदियों के संबंध में कारापाल और चिकित्सक को उचित निर्देश दिए गए। कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि बंदियों को समय से विधिक सहायता मिल सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर कारागार के पदाधिकारी और लीगल एड डिफेंस काउंसिल गाजीपुर के सदस्य मौजूद रहे।