स्वकर प्रणाली की समाप्ति को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक-अ०भा०क्ष०म०युवा

708

गाजीपुर- गरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ग़ाज़ीपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी ग़ाज़ीपुर के. बाला जी से मिलकर स्वकर प्रणाली व्यवस्था के बारे में अपना बिरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मिलकर कहा कि सन् 2012 से ग़ाज़ीपुर नगर पालिका के अन्दर सभी मकानों,दुकानों पर स्वकर प्रणाली के तहत गृहकर की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप नगर वासियो पर पहले की अपेक्षा कर के अनुपात में कई गुना कर में बृद्धि हो गयी है।बढ़े हुए कर के कारण नगरवासियों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी इस बढ़े हुए कर को देने में सक्षम नही है। गाजीपुर नगर पालिका को छोड़ कर ग़ाज़ीपुर की अन्य नगर पालिका में स्वकर प्रणाली लागू नही है। गजीपुर नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले नगरवासियों के साथ यह सरासर अन्याय है। नगर वासियो का रात दिन पालिका द्वारा उत्पीड़न हो रहा है। नगरपालिका चुनाव के समय मुख्यमंत्री उ ०प्र० सरकार और बर्तमान अध्यक्ष द्वारा बार-बार यह घोषणा कि गयी है कि चुनाव के बाद ग़ाज़ीपुर के अन्दर से स्वकर प्रणाली व्यवस्था को ख़त्म किया जाएगा।लेकिन अभी तक कुछ किया नही गया।जिसके परिणामस्वरूप नगरवासी अपने आप ठगा महसूस कर रहे है।धीरे धीरे नगरवासियों के अन्दर आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
ग़ाज़ीपुर शहर के लोगों के जनभावना को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका स्वकर प्रणाली को तत्काल दूर करे अन्यथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ग़ाज़ीपुर और सर्वसमाज के लोग आंदोलन के लिये बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन कि होगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी वैभव सिंह जिला संयोजक अभिनाश सिंह तारकेश्वर सिंह सिंघम छात्र नेता सिद्धान्त सिंह करन बृजेश सिंह शेरू रिशु प्रताप सिंह बिजेंद्र सिंह अंकित विक्रम विशाल सिंह गर्वजीत सिंह मनीष सिंह सौरभ सिंह पंकज सिंह पवन सिंह मनीष सिंह अखंड प्रताप सिंह व्यापार मंडल से असलम खा आदि लोग उपस्थित रहे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries