भयंकर अग्नि कांड मे व्यापारी का सब कुछ स्वाहा

गाजीपुर- जंगीपुर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक मकान भी धराशाही हो गया। बताया जाता है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड न- 6 के सरस्वती नगर निवासी गौतम गुप्ता के गोदाम में खैनी व थर्माकोल के प्लेट व गिलास रखा था। जिसमे किन्हीं कारणों से आग लग गयी। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी जोरदार थी कि बगल के मकान को भी अपने आघोश में ले लिया। जिससे बिक्की गुप्ता का मकान धराशाही हो गया। आग लगने की सूचना पर घंटों बाद पहुंची फायर बिग्रेड से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की सूचना मिलते ही जंगीपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये थें

Leave a Reply