गाजीपुर- कलेक्ट्रेट बार परिसर में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन पीआर मौर्या ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के उत्थान के लिए लाइब्रेरी एवं साज-सज्जा के लिए 5 लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तन मन धन से कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन व सम्मानित सदस्यों का सम्मान किया जाएगा,आपके गरिमा पर किसी तरह की कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। बार बेंच का समन्वय रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष काशीनाथ राय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह यादव ,महासचिव समीक्षा प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, रमापति यादव,दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष मदन कुशवाहा, सोभनाथ सिंह यादव, धनंजय पांडे, गोविंद राम और कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत सिंह चौहान, मोहम्मद सफीउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह यादव, ऋषभदेव देव पांडे ,मोहम्मद वसीम सिद्धकी, पदेन सदस्य चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव, मीता सिंह ,रामजन्म राम, सुनील दुबे ,लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य,राजेश यादव,बंशीधर सिंह कुशवाहा शामिल थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर उपजिलाधिकारी मंसाराम, एल्डर कमेटी सिविल वार के चेयरमैन रामसूरत यादव, शिवशंकर शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव, श्याम नारायण कुशवाहा,परितोष तिवारी के साथ ही समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे।
Copyright © GhazipurToday.com All rights reserved. || Developed & Maintained By Qtriangle Infotech