6 वर्षीय मासूम के साथ गाजीपुर में बलात्कार

गाजीपुर- मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीया मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। गांव वालों ने पिटाई कर बलात्कारी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम बालिका शुक्रवार की शाम गांव में अपने घर के सामने खेल रही थी तभी गांव का ही युवक ऋषिकेश राम मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। मासूम बालिका ने इस घटना की जानकारी अपने मां-बाप को दे दी। दुष्कर्म की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण दुष्कर्मी को जोर-शोर से तलासने लगे। काफी खोजबीन के बाद दुष्कर्मी ग्रामीणों के हत्थे चढ गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया

Leave a Reply