गाजीपुर- क्या लेखपाल नसीम की मौत का जिम्मेदार एस.डी.एम. सदर है ?

गाजीपुर- ताजपुर डेहमा निवासी लेखपाल नसीम अहमद की कुछ दिन पुर्व दर्घटना मे पैर की हड्डी टुट गयी थी। कल एस.डी.एम.सदर विनय कुमार गुप्त ने उन्हे इतना हडकाया कि लेखपाल नसीम अहमद रक्त चाँप काफी उच्च हो गया। उच्च रक्त चाँप की वजह से हार्ट अटैक हुआ और चिकित्सालय मे भार्ती कराया गया। चिकित्सालय मे उपचार के दौरान लेखपाल नसीम अहमद की मौत हो गयी। साथी लेखपाल की मौत से आक्रोशित लेखपालो ने आज राईफल क्लब मे आयोजित तहसील दिवस मे जम कर बवाल किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनोद ने कहा कि वर्तमान सदर एस.डी.एम. के साथ काम करना असंभ्व है। मृत लेखपाल का शव पोस्ट मार्टम हेतू पोस्ट मार्टम हाउस भेज दिया गया है।