उ०प्र०के सभी 80 सीटों पर चुनाव लडेगा सेक्यूलर मोर्चा-शिवपाल यादव

लखनऊ-समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव ने बताया कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी के सहयोग के बिना देश में सरकार बनाना संभव नहीं होगा। शिवपाल यादव शुक्रवार को दरकवदा गांव में इस्लाम प्रधान के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे ।

उन्होंने बताया कि सपा में बार-बार उन्हें अपमानित किया है। उनका मोर्चा पूरी ताकत के साथ 2019 का चुनाव लड़ेगा। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूत दिल के रूप में उभरेगा। शिवपाल यादव ने कहा कि अपमानित होने की भी कोई सीमा होती है। सेक्युलर मोर्चे के बिना कोई भी पार्टी सरकार नही बना पाएगी। सेक्युलर मोर्चे का सफर शुरू हो चूका है। अब वो रुकने वाला नही है।

Leave a Reply