मायवती उ०प्र० में सिर्फ़ पर्यटन के लिए आती है- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

लखनऊ-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा हमेशा रिश्तों को प्राथमिकता देती है। भाजपा ने उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया और जिस समय सपा के गुंडे उनको बेइज्जत कर रहे थे, उनकी रक्षा की लेकिन, मायावती ने कभी रिश्तों की परवाह नहीं की। डॉ. पांडेय ने कहा कि मायावती ने बसपा संस्थापक और दलितों के मसीहा कांशीराम के साथ क्या किया, यह पूरा प्रदेश जानता है। आज भी कांशीराम का परिवार मायावती के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। डॉ. पांडेय ने कहा कि मायावती की राजनीति अपने कुनबे के विकास और लूटतंत्र तक सीमित है। ऐसे में उनके मुंह से दलितों और आदिवासियों के विकास की बात कोरी कल्पना के सिवा कुछ नहीं है। जिस कांग्रेस राज में दलितों, आदिवासियों का उत्पीडऩ हुआ, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा, उसके साथ खड़ी होकर मायावती सत्ता सुख उठाती रहीं। जिस सपा राज में दलितों के साथ अत्याचार और ज्यादती की इंतहा हो गई, मायावती उन्हीं के साथ हाथ मिला रही हैं

Leave a Reply