शराबी पिता नें गोली मार किया पुत्र की हत्या

जौनपुर-सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गाव में बुधवार की रात शराबी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अमित सिंह आयु 25 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता फरार हो चुका था।भकुरा गाव के कथित चिकित्सक शिव कुमार सिंह की गाव में ही क्लिनिक है। आरोप है कि वह रोज शराब पीकर घर आते और हंगामा करते। बेटा अमित सिंह उन्हें मना करते हुए शराब छोड़ने की हिदायत देता था। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। देर शाम दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो पिता घर में रखी लाइसेंसी रायफल निकाल लाया। पिता के हाथ में बंदूक देख बेटा वहा से भागने लगा लेकिन तब तक पिता ने फायर कर दिया। गोली पीठ पर लगते ही अमित लहूलुहान हो कर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुन परिजन और आसपास के लोग जुट गए। आनन फानन में अमित को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply