गाजीपुर-संगठन के सहयोग से बिटिया का परिवार खुश

गाजीपुर-भारत जागृति फाउंडेशन द्वारा लॉक डाउन में प्रवासी व गरीबो के हित मे लगातार 85 दिन तक मदद किया गया जो कि क्षेत्र में किसी से छुपा नही है। खान-पान से लेकर प्रवासियों के आने जाने हेतु टिकट भी फाउंडेशन द्वारा लोगो को उपलब्ध कराया गया। इसके साथ साथ अब फाउंडेशन ने एक लड़की का भी मदद करने का बीड़ा उठाया है। लड़की ने फाउंडेशन से मदद हेतु गुहार लगाई थी। फाउंडेशन के प्रवक्ता अनूप जायसवाल ने संज्ञान में लेते हुए लड़की का पढ़ाई में खर्च होने वाले राशि देकर मदद किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आलोक जयसवाल ने कहा कि संगठन गरीबों, मजबूरों की सेवा को ही अपना धर्म मानता है इसी लिए संगठन के सदस्य खुद परेशानियों मे रहते हुए भी दुशरों की मदद करने को सदैव तत्पर रहता है। संगठन के सदस्यों की एकता पर प्रकाश डालते हुए सतीश कमलापुरी ने कहा कि संगठन से जूडा हर सदस्य हमारा परिवार है और हम सब अपने परिवार को किसी भी शर्त पर बिखरने नहीं देगे़।शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग देने पर लड़की के परिवार वालो फाउंडेशन के आभार व्यक्त किया।