गाजीपुर-करण्डा व सुहवल थानाक्षेत्र के दो अभियुक्तों पर एनएसए के तहत कार्यवाही

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे दिनांक 14.10.2020 को रात्रि में ग्राम देवचन्दपुर थाना सैदपुर,गाजीपुर में स्थित पेट्रोल पम्प पर हुई डकैती/हत्या की घटना में सम्मिलित अभियुक्त शातिर एवं कुख्यात अपराधी 1.राकेश सिंह उर्फ गुड्डू हाड़ी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोसन्देपुर थाना करण्डा गाजीपुर उम्र 42 वर्ष  2. रियाजुल खाँ पुत्र तफज्जुल खाँ उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रमवल थाना सुहवल गाजीपुर जो वर्तमान मे जिला कारागार गाजीपुर मे निरुद्ध है, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना सैदपुर/क्षेत्राधिकारी सैदपुर,गाजीपुर द्वारा प्रेषित संयुक्त आख्या के आधार पर परिशीलनोपरान्त जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा उक्त दोनो कुख्यात/शातिर अपाधियो के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 की धारा 3(2) के अन्तर्गत निरोधादेश पारित किया गया । आदेश के अनुपालन में उक्त दोनो अपराधियो पर निरोधादेश जिला कारागार गाजीपुर में नियमानुसार तामील कराया गया । जिनका अपराधिक इतिहास निम्नवत है।
घटना का सक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14.10.2020 की रात मे ग्राम देवचन्द्रपुर थाना सैदपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर घटित हत्या सहित डकैती की घटना मे त्रिभुवन नारायण सिंह की हत्या कर तीन लाईसेन्सी शस्त्र  अभियुक्तगण द्वारा लूट लिया गया उक्त घटना के सम्बन्ध मे त्वरित कार्यवाही के क्रम मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लूटे गये लाईसेन्सी शस्त्रो को बरामद कर सभी अभियुक्तगण को जेल भेजा गया।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध दिये गये कड़ी कार्यवाही के निर्देश के अनुपालन मे उक्त दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध रा0सु0का0 के तहत कार्यवाही की गयी । ताकि इस प्रकार के घटना की पुनरावृत्ति का दुस्साहस न कर सके ।

1- राकेश सिंह उर्फ गुड्डू हाड़ी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गोसन्देपुर थाना करण्डा गाजीपुर उम्र 42 वर्ष 
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 523/2020  धारा  147/148/149/323/504/ 506 /427/ 307/ 302/ 396 भादवि 7 सीएलए एक्ट थाना सैदपुर,गाजीपुर

  1. मु0अ0सं0 28/21धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सैदपुर,गाजीपुर।
  2. रियाजुल खाँ पुत्र तफज्जुल खाँ उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रमवल थाना सुहवल गाजीपुर।
    अपराधिक इतिहास-
    1.मु0अ0सं0 523/2020  धारा  147/148/149/323/504/ 506/ 427/ 307/ 302/ 396 भादवि 7 सीएलए एक्ट थाना सैदपुर,गाजीपुर
    2.मु0अ0सं0 08/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुहवल ,गाजीपुर
  3. मु0अ0सं0 104/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुहवल ,गाजीपुर
    4.मु0अ0सं0 28/21 धारा 3(1) UP गैगेंस्ट्रर एक्ट थाना सैदपुर,गाजीपुर।
     
     

Leave a Reply