गाजीपुर-जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी का अनुरोध-कोषाधिकारी

गाजीपुर,12 मई 2021- शासकीय विभागो में सामग्री एंव सेवाआंे के क्रय हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम पोर्टल) के
माध्यम क्रय करने हेतु निर्देश दिये गये है। किन्तु जनपद में सम्बन्धित विभागो के आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा जेंम पोर्टल के माध्यम से
सामग्री क्रय करने की कार्यवाही नही की जा रही है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर अखिलेश प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपने
कार्यालय में उपयोग होने वाले समस्त सामग्रीयों, अधीनस्थ संस्थाओं में मैनपावर (आउट सोर्सिंग आफ मैनपावर) तथा अन्य उपलब्ध सेवाओं के क्रय के
लिए भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केेट प्लेस (जेम पोर्टल)के माध्यम से क्रय करना सुनिश्चित करे। कोषागार स्तर पर केवल गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम पोर्टल) के माध्यम से क्रय सामग्रीयों के देयक बिल पारण हेतु स्वीकार किया जायेगा।