गाजीपुर-हत्या के प्रयास के मुकदमे में 3 गिरफ्तार

गाजीपुर-मु0अ0सं0 240/2022 धारा 307, 323 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण की सफल गिरफ्तारी थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा की गयी।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के मार्गदर्शन मे मु0अ0सं0 240/2022 धारा 307, 323 भादवि ग्राम बरहपुर वासी श्री चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्रा0 बरहपुर थाना नन्दगंज, गाजीपुर के ऊपर दिनांक 18.11.2022 को 1. कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह (जन्नु सिंह) 2. सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह 3. निरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्वत निवासीगण ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ने अवैध तमन्चे से फायर करने के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा चन्दन कुमार सिंह के लिखित तहरीर पर पंजीकृत हुआ था । दौरान विवेचना दिनांक 18.11.2022 को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता मय हमराहीगण के साथ रात्रि गस्त भ्रमण के दौरान साई मैरेज हाल के पास कुछ बराती सुबह 06.00 बजे सडक किनारे लड झगड रहे थे । मौके पर पुलिस बल को देखकर सडक के किनारे दुकान के पास खडे तीन व्यक्ति सकपकाकर आगे बढ रहे थे कि हम पुलिस वाले रोककर कडाई से पूछताछ किया गया तो एक ने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर व दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर तथा तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया । कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह उपरोक्त के जामा तलाशी से उसके पास एक अदद देशी तमन्चा बरामद हुआ, कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 18.11.2022 को इसी तमन्चे से फायर किया था । अभियुक्तगण के निशादेही पर घटना स्थल से दिनांक 18.11.2022 को अवैध तमन्चे से किया गया फायर का बुलेट बरामद कर अभियुक्तगण गिरफ्तारी की गयी। बाद गिरफ्तारी अन्य विधिक कार्यवाही थाना नन्दगंज द्वारा प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –

  1. कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर
  2. सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
  3. नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
    बरामदगी
    अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह के पास एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व निशादेही पर बुलेट .315 बोर गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम-
  4. उ0नि0 मंशाराम गुप्ता – थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।
  5. का0 राजेश कुमार – थाना नन्दगंज जपद गाजीपुर ।
  6. का0 जय प्रकाश यादव – थाना नन्दगंज जपद गाजीपुर ।
  7. का0 आशुतोष पासवाना– थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर।